लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे ने प्रदेशवासियों को रंगोत्सव होली पर्व की शुभकामनाएँ दी हैं। श्री पांसे ने कहा कि होली पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने पर्व को पूरे सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है। श्री पांसे ने अपेक्षा व्यक्त की कि प्रदेशवासी होलिका दहन में गौ-काष्ठ का उपयोग कर जागरूकता का परिचय देंगे।
मंत्री श्री पांसे ने दी होली की शुभकामनाएँ